फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hello... control room, a boy is molesting, save me

हेलो... कंट्रोल रूम, एक लड़का छेड़छाड़ कर रहा है, मुझे बचाओ

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hello... control room, a boy is molesting, save me
बड़ौत। बड़ौत कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक युवती ने कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि एक मनचला घर में घुस गया है और मेरे साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंच रही है। जिसके बाद कंट्रोल रूम से फोन कोतवाली पहुंचा और मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा। पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को लताड़ लगाई। नतीजन शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला का एक युवक युवती को घर में अकेला पाकर घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। किसी तरह युवती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फोन कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कई बार युवती ने फोन मिलाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने कंट्रोल रूम में फोन कर गुहार लगाई।
विज्ञापन

मामला एसपी नीरज जादौन के संज्ञान में भी पहुंचा, जिसके बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को लताड़ लगाई। जिसके बाद पुलिस कर्मी उक्त युवती के घर की तरफ दौड़े और आरोपी को धर दबोचा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed