{"_id":"5e1233a38ebc3e87904079bc","slug":"heart-pesent-baghpat-news-mrt462302997","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम से दिल रखें तंदुरुस्त, चिकनाई युक्त भोजन से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम से दिल रखें तंदुरुस्त, चिकनाई युक्त भोजन से रहें दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यायाम से दिल रखें तंदुरुस्त, चिकनाई युक्त भोजन से रहें दूर
बागपत। बदलता मौसम हृदय रोगियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। इसके चलते दिल के मरीज अपनी सेहत का ख्याल रखें। डॉक्टर कहते हैं कि जितना हो सके व्यायाम करें और चिकनाई वाले भोजन से परहेज करें।
दरअसल, कभी कड़ाके की सर्दी तो कभी गर्मी का अहसास दिल के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जिस तरह अधिक सर्दी हृदय रोगियों को परेशानी पैदा करती है। उसी तरह, मौसम में बदलाव भी खतरे की घंटी है। जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि सर्दी में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। खासकर सुबह चार से छह बजे के बीच ऐसे मरीजों को सतर्क रहना चाहिए। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे के शिकार हैं। उन्होंने बताया कि सर्द हवाओं और ठिठुरन की वजह से ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। हार्ट अटैक के कई मरीज इन दिनों इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर बुजुर्ग हैं।
------------
सर्दी में बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर
बागपत। सीएचसी बागपत के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ने बताया कि गर्मी की तुलना में सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसकी वजह से लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
------------
हार्ट के मरीज ऐसे करें बचाव
- नॉनवेज से करें परहेज।
- चिकनाई युक्त भोजन न करें।
- सर्दी से बचाव करें।
- सुबह और शाम निरंतर व्यायाम करें।
- पसीने के साथ उल्टी आए तो लापरवाही न बरतें।
- दिल में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।
- खाने के साथ सलाद का इस्तेमाल करें, ताजे फल खाएं।