फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
health news
बिनौली। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर की रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और खांसी होने पर परिजनों ने बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑक्सीजन और नेबुलाइजर देकर उनका उपचार शुरू किया है, अब उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

उनके बेटे रामबीर सिंह व प्रमोद तोमर ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे शूटर दादी को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. आनंद ने बताया कि उनका उपचार शुरू किया और ऑक्सीजन व नेबुलाइजर दिया। उपचार के बाद अब उनकी हालत में सुधार है। इससे पहले भी फरवरी और मार्च माह में शूटर दादी प्रकाशी तोमर की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। नाक की नस फटने के बाद एक बार नोएडा और दूसरी बार बड़ौत में उनका उपचार कराया गया था। रविवार को फिर तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उनके प्रशंसकों में चिंता है।
विज्ञापन

60 वर्ष की उम्र में शुरू की थी निशानेबाजी
शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने 60 वर्ष की उम्र में पिस्टल से निशानेबाजी शुरू की थी। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-दुनिया में पहचान बनाई और उन्हें कई सम्मान भी मिले। उनके जीवन संघर्ष पर बॉलीवुड में सांड की आंख फिल्म बनाई गई। फिल्म में तापसी पन्नू ने प्रकाशी तोमर और भूमि पेडनेकर ने दिवंगत शूटर दादी चंद्रो तोमर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed