फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: जिला अस्पताल में 117 तो सीएचसी में होंगी 73 तरह की जांचें

Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब बनाई जा रही है तो सभी सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन ने जिला अस्पताल के लिए 52 लाख रुपये और सीएचसी के लिए 48 रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। लैब बनने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लैब में अभी तक 55 तरह की जांच होती थी और अन्य जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में 117 तरह की जांच कराने के लिए अलग से लैब बनाई जाएगी। इसके लिए जगह तय की जा रही है। इससे लैब का निर्माण जल्द शुरू कराया जा सके। लैब दाे मंजिल की होगी और 52 लाख रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा ताकि मरीजों की एक ही छत के नीचे जांच कराई जा सके। वहीं बागपत, बिनौली, खेकड़ा व पिलाना सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण होगा। इसके लिए 48 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। यह लैब सीएचसी परिसर में बनाई जाएगी। यहां अभी तक 32 तरह की जांचें होती थीं, जो बढ़कर 73 हो जाएंगी।
विज्ञापन

--

कैंसर की जांच भी यहां हो सकेगी
जिला अस्पताल व सभी सीएचसी में बनने वाली लैब में कैंसर, यूरिन माइक्रोबायोलॉजी, सीमन एनालिसिस, हार्ट टेस्ट, हार्मोनल टेस्ट और कल्चर टेस्ट सहित कई बीमारियों की जांच कराई जाएगी। इन जांच कराने के लिए निजी अस्पतालों में पांच हजार से 20 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। यह लैब अत्याधुनिक होगी और यहां मशीनें भी ऑटोमेटिक होंगी। इससे मरीज परेशान नहीं होंगे और उन्हें जांच रिपोर्ट के लिए 24 घंटे का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। जांच रिपोर्ट कुछ ही घंटे में मरीजों के पास मोबाइल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
- लैब बनाने के लिए जगह तय की जा रही है। बिनौली सीएचसी में जगह तय हो चुकी है। लैब बनने के बाद मरीजों को जांच कराने के लिए दिल्ली या मेरठ नहीं जाना पड़ेगा। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed