फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Havan done on new year, pledged to do good work

नए साल पर किया हवन, अच्छे कार्य करने का लिया संकल्प

Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Havan done on new year, pledged to do good work
नववर्ष पर बागपत कोर्ट रोड स्थित शिव शक्ति ज्योतिष कार्यालय पर पूजा करते पुजारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत/दोघट/छपरौली/रमाला। जिलेभर के स्कूल और कॉलेजों में नववर्ष पर हवन किया गया। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को बधाई दी। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। नए साल पर अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी स्कूलों में नूतन वर्ष धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने एक दूसरे को ग्रीटिंग देकर नये साल की शुभकामनाएं दी। सेंट एंजेल्स, डीएवी, लक्ष्य, एनएस काठा, आईपीएस काठा, श्री यमुना इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रों का सहयोग किया।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा हरपाल सिंह आर्य ने कहा कि यह सबसे उत्तम कर्म है। इसे श्रद्धा पूर्वक करें। यह सबसे बड़ा दान भी है। यज्ञ जीवन में परोपकार भी सिखाता है। प्रधानाचार्य रुकुम पाल सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता और गुरुजनों को अभिवादन करने का संकल्प लें। इसमें सतीश कुमार, बालेस्टर शर्मा, सुशील कुमार, पिंटू, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, राहुल, सीमा, मीरा, आरजू, पूजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में नववर्ष पर हवन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा एवं स्कूल संचालक दीपा चौधरी ने छात्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी। दीपा चौधरी ने नववर्ष के आगमन पर बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करने की कामना की। इसमें विकास शर्मा, जावेद खान, रणपाल, अमर तोमर, जितेंद्र, दीपक कुमार का सहयोग रहा।

छपरौली कस्बे के विश्व भारती विद्यापीठ स्कूल में नये वर्ष के पहले दिन हवन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवव्रत शास्त्री ने छात्रों को हवन के बारे में बताया। इसमें यश जिंदल, वंशिका शर्मा, रिया दुहूण, प्राची बालियान, सतीश कुमार, उपेंद्र मान, पवन सिंह, रीना मान, बरखा जैन, शिखा खोखर, रजनी, नेहा शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed