{"_id":"58597ed94f1c1b1b64e3a319","slug":"haryana-is-the-ground-breaking-ceremony-a-public-meeting-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में होगा भूमि पूजन, यूपी में जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में होगा भूमि पूजन, यूपी में जनसभा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में भाजपा सांसद से वार्ता करते चेयरमैन संजीव खोखर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले यमुना पुल के भूमि पूजन की तिथि तय हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसके लिए भूमि पूजन समालखा में करेंगे, जबकि जनसभा छपरौली में होगी। सांसद सत्यपाल सिंह ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों करने के लिए को कहा।
छपरौली में यमुना पुल का मुद्दा पुराना है। सांसद सत्यपाल सिंह ने बताया जून 2014 में इसके लिए हरियाणा और यूपी सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। यूपी सरकार इसके लिए 72.48 करोड़ रुपये देगी, जबकि एनसीआर बोर्ड भी 43 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यूपी सरकार पुल निर्माण में 31.51 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार खर्च करेगी। बाकी की धनराशि को पुल तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। हरियाणा की तरफ बनने वाली सड़क का खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। 22 दिसंबर को पानीपत के समालखा में भूमि भूजन होगा। इसके बाद छपरौली में जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सतेंद्र तुगाना ने सभास्थल का दौरा किया। ज्ञानसिंह स्टेडियम को हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चयनित किया। इस दौरान अलका तोमर, नंद किशोर गुर्जर, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
इन रास्तों को जोड़ेगा पुल
पुल का निर्माण हो जाने से समालखा और छपरौली के बीच की दूरी करीब 20 किमी ही रह जाएगी। यूपी में यह छपरौली-बड़ौत मार्ग, जबकि हरियाणा में हथवाला-समालखा मार्ग को जोड़ेगी।