फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Harvesting even after stumbling construction, stopped payment of contractor

ठोकर निर्माण होने पर भी कटान, ठेकेदार का रोका भुगतान

Mon, 01 Aug 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Harvesting even after stumbling construction, stopped payment of contractor
बागपत के काठा गांव स्थित यमुना किनारे हुआ गड्ढा - फोटो : BAGHPAT
बागपत। यमुना नदी में डेढ़ करोड़ रुपये से ठोकर बनाने के बावजूद मिट्टी कटान होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। ठोकर सही नहीं लगाने और मिट्टी कटान नहीं रुकने तक ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया। अमर उजाला में ठोकर पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बाद मिट्टी कटान की खबर प्रकाशित होने पर भुगतान रोका गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों में यमुना के किनारे मिट्टी कटान हो रहा है। मिट्टी कटान को रोकने के लिए बरसात से पहले ही सिंचाई विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से काठा गांव में दो ठोकरों का निर्माण कराया। ठोकरों के निर्माण के बाद भी मिट्टी कटान हो रहा है और ठोकरों के बराबर में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे किसानों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। ठोकर बनाने में खानापूर्ति करने के साथ ही मिट्टी कटान नहीं रुकने की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। जिसमें ठोकर को सही से लगाने तक भुगतान रोक दिया।
विज्ञापन

---------
कोट...
मिट्टी कटान रोकने के लिए ठोकरों का निर्माण कराया गया, लेकिन ठोकर बनने के बाद भी मिट्टी कटान होने पर ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया। अब कार्य पूरा होने के बाद भुगतान किया जाएगा। - उत्कर्ष भारद्वाज, एक्सईएन सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed