फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Happiness in doula on becoming Additional District Judge of Mohammad Arif

मोहम्मद आरिफ के अपर जिला जज बनने पर डौला में खुशी

Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Happiness in doula on becoming Additional District Judge of Mohammad Arif
मोहम्मद आरिफ - फोटो : BAGHPAT
मोहम्मद आरिफ के अपर जिला जज बनने पर डौला में खुशी
विज्ञापन

बागपत। डौला में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने वाले मोहम्मद आरिफ के अपर जिला जज बनने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले हैं और अपनी अधिकतर पढ़ाई डौला में रहकर की।

डौला गांव के रहने वाले एडवोकेट यासीन अली ने बताया कि उनके भांजे मोहम्मद आरिफ ने शुरूआत से यहां रहकर पढ़ाई की। वह दसवीं तक बागपत के एक स्कूल में पढ़े तो बारहवीं तक सोनीपत में पढ़ाई की। उन्होंने एलएलबी मेरठ की एक यूनिवर्सिटी से की। इसके बाद मोहम्मद आरिफ वर्ष 2013 में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर झारखंड में चयनित हुए थे। वह एचजेएस की तैयारी करते रहे। जिसमें उनको अब कामयाबी मिली है और यूपीएचजेएस 2020 में परीक्षा में अपर जिला जज पद के लिए 12 सितंबर 2022 को चयन हुआ। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आरिफ की पत्नी नाहद सुल्ताना जिला कासगंज में अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मोहम्मद आरिफ के अपर जिला जज बनने से डौला में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed