{"_id":"653eb959902bae163d0dfc52","slug":"had-tikait-not-been-among-the-farmers-he-would-have-been-encountered-nandkishore-gurjar-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-6699-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बयान पर सियासत: नंदकिशोर गुर्जर का दावा, किसानों के बीच न होते राकेश टिकैत तो हो जाता एनकाउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के बयान पर सियासत: नंदकिशोर गुर्जर का दावा, किसानों के बीच न होते राकेश टिकैत तो हो जाता एनकाउंटर
Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों के साथ धोखा किया है। अगर टिकैत किसानों के बीच में नहीं होते तो निश्चित ही उनका एनकाउंटर हो जाता।
विज्ञापन
नंदकिशोर गुर्जर और राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि टिकैत ने किसानों के साथ धोखा किया है। अगर टिकैत किसानों के बीच में नहीं होते तो निश्चित ही उनका एनकाउंटर हो जाता।
विज्ञापन
नंदकिशोर गुर्जर शनिवार रात को डगरपुर गांव में दंगल में बतौर अतिथि पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि कृषि बिल आता तो किसानों की जिंदगी बदल जाती। हमारा देश तीसरी बार गुलाम हुआ था। पहले मुगलों ने गुलाम किया, दूसरी बार अंग्रेजों तो तीसरी बार टिकैत ने खालिस्तानी झंडा फहराकर गुलाम बनाया।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा विधायक के इस बयान की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि वह सरकारों को पत्र लिखेंगे और पूछताछ कराकर सच्चाई सामने लाएंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को चिट्ठी लिखेंगे। उनसे मांग करेंगे कि वह भाजपा के जन प्रतिनिधि हैं और उनसे पुलिस और प्रशासन के सहारे पूछताछ कराएं ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन