फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gun making factory caught in Surajpur Mahnawa

Baghpat News: सूरजपुर महनवा में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Fri, 02 Jun 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gun making factory caught in Surajpur Mahnawa
- तमंचे बनाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सरगना सोनू उर्फ बाबा नहीं लगा हाथ
विज्ञापन

- तमंचे तैयार करके यूपी के अन्य जिलों, दिल्ली व हरियाणा में करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव के एक मकान में चल रही अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरगना हाथ नहीं लग सका। वहां से पुलिस ने पांच तमंचे, चार अधबने तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण, वेल्डिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सूरजपुर महनवा गांव में एक मकान में छापा मारा, जहां तमंचे बनाए जा रहे थे। वहां से सूरजपुर महनवा गांव के नौशाद को तमंचे बनाते हुए गिरफ्तार किया गया और तमंचे, अधबने तमंचे समेत अन्य उपकरण बरामद किए गये। एसपी ने बताया कि नौशाद अपने भाई के मकान में फैक्ट्री में तमंचे बनाने का काम करता था। जिन्हें अहैड़ा गांव का रहने वाला सरगना सोनू उर्फ बाबा यूपी के कई जिलों, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्याें में सप्लाई करता था। एसपी ने बताया कि तमंचा बनाने वाले नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमिका के पति की हत्या में गया था जेल
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया नौशाद निवासी सूरजपुर महनवा में अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर ईंटों से पीटकर उसके पति की हत्या कर दी थी। जिसमें गिरफ्तार कर नौशाद को जेल भेज दिया गया था। वह अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया और वह गांव में भट्ठे पर रहकर मजदूरी करने की बात बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जौला से जुड़े तार, मशरूफ से सीखे तमंचे बनाने
सूरजपुर महनवा गांव में चल रही तमंचा बनाने की फैक्ट्री के तार मुजफ्फरनगर जनपद के जौला गांव से जुड़े हुए है। एसपी ने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान नौशाद की जौला गांव के मशरूफ से मुलाकात हो गई। मशरूफ ने नौशाद को तमंचा सप्लाई कर मोटी रकम कमाने का लालच दिया। जिस पर नौशाद जेल से बाहर निकलकर तमंचे बनाकर बेचने को तैयार हो गया था। जेल से बाहर आते ही नौशाद जौला गांव के मशरूफ के संपर्क में आया और मशरूफ ने नौशाद को तमंचे और पिस्टल बनाने का प्रशिक्षण दिया। बताया कि कुछ दिन पहले जौला में तमंचा फैक्ट्री पकड़ी जाने के बाद मशरूफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा भी पूछताछ में नौशाद ने कई जानकारी दी।
छोटा तमंचा देख चौंक गए अफसर
सूरजपुर महनवा गांव में छापामारी में पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री में पुलिस को एक छोटा तमंचा भी मिला। जिसे आसानी से छुपाया जा सकता है। छोटे तमंचे को देखकर अफसर चौंक गए। बताया गया कि पर्स में छिपाकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और पास से गोली मारने में प्रयोग किया जाता है।

अक्तूबर से चल रही थी फैक्ट्री, 30 तमंचे बेचे
एसपी ने बताया कि अगस्त में जेल से बाहर आने के बाद नौशाद ने प्रशिक्षण हासिल किया। जहां अक्टूबर महीने से तमंचे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। नौशाद ने अभी तक 30 तमंचे बनाकर बेचने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed