फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   GRP closely monitored in trains

ट्रेनों में जीआरपी की पैनी नजर

Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
GRP closely monitored in trains
ट्रेनों में जीआरपी की पैनी नजर
विज्ञापन

बड़ौत। नववर्ष और नागरिकता संशोधन कानून को देखते हुए एडीजी जीआरपी ने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाएं जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। निर्देश में साफ तौर पर लिखा है कि यदि सुरक्षा मेें कोई कमी हुई तो सीधे तौर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी के मद्देनजर सोमवार को जीआरपी इंस्पेक्टर ने टीम के साथ आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मची रही। कई यात्रियों को बेटिकट भी पकड़ा गया।

नववर्ष को लेकर जहां लोगों में उत्साह है तो वहीं लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। एडीजी जीआरपी संजय सिंघल ने दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि निर्देशों में साफ तौर पर लिखा है कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। यदि कोई चूक होती है तो सीधे तौर पर एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर सहित अन्य आला अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे। सोमवार को इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने एसआई सत्यवीर सिंह व अन्य टीम के साथ दिल्ली-सहारनपुर चलने वाली ट्रेन नंबर 51909, 51910, 74026, 51911, 54476, 54475 सहित करीब एक दर्जन ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कई यात्री बेटिकट पकड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed