{"_id":"67ee84dca0ba7111180b2c7f","slug":"gram-chaupal-will-be-organized-in-12-villages-today-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129091-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 12 गांवों में आज लगाई जाएगी ग्राम चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 12 गांवों में आज लगाई जाएगी ग्राम चौपाल
Thu, 03 Apr 2025 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी सीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने ग्राम चौपाल लगाने को नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अप्रैल से जून तक का रोस्टर जारी किया। प्रत्येक ग्राम चौपाल में जिला स्तरीय अधिकारी नामित किया है।
ग्राम चौपाल चार अप्रैल को दोपहर 12 से दो बजे तक राजपुर खामपुर, पाबला बेगमाबाद, खिंदौड़ा, बरसिया, सुन्हैड़ा, भागोट, जलालपुर, बड़ावद, रंछाड़, पिचौकरा, शेरपुर तथा लुहारा में लगेंगी। जिला स्तरीय अधिकारी के साथ संबंधित बीडीओ, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग तथा पशुपालन विभाग के एक-एक कर्मचारी ग्राम चौपाल में मौजूद रहेंगे। प्रभारी सीडीओ ने बताया कि ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराने का प्रयास रहेगा।