{"_id":"642dbd27381b8ae9180ed60a","slug":"grains-of-wheat-crop-that-fell-due-to-rain-started-turning-black-production-will-be-affected-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-169-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश से गिरी गेहूं की फसल का दाना पड़ने लगा काला, प्रभावित होगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश से गिरी गेहूं की फसल का दाना पड़ने लगा काला, प्रभावित होगा उत्पादन
Wed, 05 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रटौल। बारिश में गिरी गेहूं की फसल का दाना काला होने लगा है। दाना काला पड़ने से फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। फसल खराब होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से गेेहूं, सरसों, सब्जी और आम की फसल में काफी नुकसान हुआ है। गेंहू और सरसों की फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। बारिश से गिरी गेहूं की फसल का दाना अब काला पड़ने लगा है, जिससे 20 से 30 प्रतिशत तक का उत्पादन प्रभावित होने की बात कही जा रही है। दाना काला पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश और हवा से 40 बीघा गेहूं की फसल गिरकर खराब हो गई है। बाली काली पड़ने लगी है और दाना भी खराब होने लगा है। -नरेन्द्र बंसल
35 बीघा जमीन पर कर्ज पर रुपये लेकर गेहूं की बुवाई की थी। बारिश के कारण सारी फसल खराब हो गई है। लागत निकला भी मुश्किल लगा रहा है। -खलील चौधरी
-गेहूं की फसल गिरने से 20-30 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। -केशव त्यागी
-बारिश के बाद नमी के कारण फसल में फफूंदी रोग लग गया है, जिससे दाने का विकास रुक गया है। जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। -दीपक भाटी
तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण अधिकतर गेहूं की फसल गिर गई है। जिससे गेहूं की बाली काली पड़ने लगी है। इस तरह गेहूं खराब होने के साथ ही पैदावार भी तीस प्रतिशत कम होगी। -डा. संदीप चौधरी, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से गन्ने की फसल जली
दोघट। भड़ल निवासी किसान वेदपाल पुत्र कालूराम ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से बिजली की जर्जर लाइन गुजर रही है। लाइन में फाल्ट होने से उसकी गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 7 लेकिन तब तक चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान ने फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है। संवाद