फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government angry over negligence in surveying illiterate people

Baghpat News: निरक्षरों का सर्वे करने में लापरवाही पर शासन नाराज

Sun, 12 May 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 12 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Government angry over negligence in surveying illiterate people
बागपत। 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए शासन ने सर्वे करने के निर्देश दिए थे। जिले को 17,280 निरक्षरों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में अब तक केवल 17 निरक्षरों का ही सर्वे हुआ है। जिस पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। शासन ने 31 मई तक सर्वे पूरा कर डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष आयु के निरक्षरों को साक्षर किया जाता है। इसके लिए शासन ने जिले का लक्ष्य निर्धारित कर बेसिक शिक्षा को निरक्षरों का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे के उपरांत इनका डाटा उल्लास एप पर अपलोड करना था। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में फिडिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस पर नाराजगी जाहिर की है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को मिले 17,289 निरक्षरों के सर्वे के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 17 निरक्षरों का ही डाटा अपडेट किया गया है। साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक डॉ पवन कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में 31 मई तक निरक्षरों का सर्वे पूरा कर डाटा उल्लास एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed