फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Global Public School Seal in Mithali

मीतली में ग्लोबल पब्लिक स्कूल सील

Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Global Public School Seal in Mithali
ग्लोबल स्कूल मीतली में सील लगाती प्राधिकरण की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बगैर नक्शा जमा किए भवन बनाकर स्कूल का संचालन किए जाने पर बागपत, बड़ौत, खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने बागपत ग्लोबल पब्लिक स्कूल मीतली को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बच्चों और स्कूल स्टाफ को घर भेज दिया।  सिसाना गांव में नौ दुकानों को भी सील कर दिया गया है। सचिव चांदनी सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सीडीओ चांदनी सिंह के निर्देश पर बागपत, बड़ौत, खेकड़ा प्राधिकरण की टीम ने  गौरीपुर मीतली गांव के बागपत ग्लोबल पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई की।  नोटिस के बावजूद स्कूल का नक्शा जमा नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


संस्था में वर्ष 2012 से निर्माण कार्य चल रहा है। कई बार इसके नोटिस जारी किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राधिकरण की टीम  नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मीतली गौरीपुर गांव पहुंची। संचालकों के सामने स्कूल को सील किया गया। इसके अलावा सिसाना गांव में विरोध के बीच जितेंद्र की नौ दुकानों को टीम ने सील किया। दुकान मालिक ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने चेतावनी दी है नियम विरूद्ध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्राधिकरण की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, जेई डीके शर्मा, जेई अजय सक्सेना, जेई सुनील कुमार, राजेंद्र शामिल रहे।

स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे छात्र
जेई डीके शर्मा ने बताया कि जिस समय प्राधिकरण की टीम स्कूल पर सील लगा रही थी, उसी दौरान बच्चे  पढ़ाई कर रहे थे। जब उन्हें जानकारी मिली तो स्कूल से छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। भवन को पूरी तरह खाली कराने के बाद बाहर से सील लगाई गई है। 


बिना मान्यता के चल रहा है स्कूल
एबीआरसी अशोक कुमार अंतिल ने बताया  स्कूल बिना मान्यता के चल रहा है। दो साल से मान्यता के लिए फाइल लगाई हुई। प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण मान्यता अधर में लटकी हुई है। बिना मान्यता के स्कूल चलाया जा रहा है तो इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी। जिसके जो आदेश मिलेंगे उसके बाद कार्रवाई कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed