फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl molested, report filed against three

युवती से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl molested, report filed against three
आरोपी ने युवती के परिजनों से मारपीट कर जाने से मारने और एससी/ एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की युवती ने गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती के परिजनों के साथ मारपीट कर जाने से मारने और एससी/ एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवती ने दी तहरीर में कहा उसकी एक माह पूर्व शादी हुई है। पड़ोस का एक युवक उसे फोन पर परेशान कर रहा है। युवक अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा है। कई दिन से युवक नंबर बदल-बदल कर बात करने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि सुबह टहलने के दौरान युवक ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके भाई व भतीजे के युवक के समझाने का प्रयास करने पर युवक व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने युवती के परिजनों को एससी/ एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों मनीष, पंकज व सोमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed