{"_id":"608067be8ebc3ee9243ecc07","slug":"girl-gang-raped-and-tied-with-rope-baghpat-news-mrt535382827","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती को रस्सी से बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे वर्ग के युवकों ने अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती को रस्सी से बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म, दूसरे वर्ग के युवकों ने अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम
Thu, 22 Apr 2021 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:18 AM IST
सार
बागपत में एक युवती का अपहरण कर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में युवती का अपहरण कर दूसरे वर्ग के दो युवकों ने उसे रस्सी से बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने युवती को बंधन मुक्त कराया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। कार्यकर्ता परिजनों को थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कस्बा निवासी दंपती अपने पुत्र के साथ सोमवार को खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। घर में उनकी 18 वर्षीय बेटी ही थी। उसे गांव के ही व्यक्ति से दूध के पैसे लाने को माता-पिता ने कहा था। जब वह दूध के पैसे लेने जा रही थी तो रास्ते में ही दूसरे वर्ग के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और अपने किराए के मकान पर ले गए। आरोप है कि युवती को रस्सी से बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मां-बाप जब घर पहुंचे तो उन्हें युवती नहीं मिली।
विज्ञापन
किसी ग्रामीण ने बताया कि उसकी युवती को दोनों युवक लेकर जा रहे थे। जब वह दोनों आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां बाहर से ताला लगा था। अंदर उनकी पुत्री की रोने की आवाज आ रही थी। भीड़ एकत्र होने पर पड़ोसी चाबी लेकर पहुंचे। उन्होंने दबाव पड़ने पर ताला खोला तो दोनों आरोपी भाग निकले। वह अपनी पुत्री को बंधन मुक्त कर घर ले आए। पीड़ित पिता ने दोनों आरोपियों और उनकी मदद करने वाले दंपती के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत
इस दौरान उनके साथ हिंदू संगठनों से भूपेंद्र सिंह चौहान, राकेश आर्य, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, हिंदू जागरण मंच से कपिल शर्मा, अशोक, सतवीर, कपिल प्रजापति, राजीव राजपूत मौजूद रहे। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में वारदात: शिक्षिका से लूटे 1.35 लाख रुपये, बदमाश फरार, जांच में जुटे पुलिस अफसर