{"_id":"60805d0c8ebc3ed9b81a2975","slug":"the-crooks-have-looted-1-35-lakhs-rupees-from-a-woman-teacher-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में वारदात: शिक्षिका से लूटे 1.35 लाख रुपये, बदमाश फरार, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में वारदात: शिक्षिका से लूटे 1.35 लाख रुपये, बदमाश फरार, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Thu, 22 Apr 2021 02:19 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:19 AM IST
सार
मेरठ में बदमाशों ने पति के साथ बाइक पर जा रही शिक्षिका से 1.35 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के शास्त्री नगर में बदमाशों ने पति के साथ बाइक पर जा रही शिक्षिका रश्मि से 1.35 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस घटना को छिपाने का प्रयास करती रही। काफी जद्दोजहद के बाद बैग चोरी का केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
शास्त्री नगर स्थित कुटी चौराहा निवासी रश्मि देवी सेठ बीके महेश्वरी स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बजे वह पति धर्मेंद्र सिंह के साथ बैंक से 1.30 लाख रुपये लेकर घर लौट रही थी। पांच हजार रुपये शिक्षिका के बैग में पहले से ही रखे थे। गांधी आश्रम के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका से नोट से भरा बैग छीन लिया। दंपती ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश करने की बजाय दंपती से ही सवाल जवाब शुरू कर दिए। काफी जद्दोजहद के बाद देर रात चोरी का केस दर्ज किया गया। पुलिस के रवैये से पीड़ित परिवार में रोष है। वहीं, सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि इस मामले जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
चोरी का मुकदमा, पैसे भी नहीं खोले
नौचंदी थाने में लूट की वारदात को चोरी में लिखा गया है। इसमें 1.35 लाख की धनराशि भी नहीं खोली है। पुलिस वारदात के खुलासे की जगह उसे दबाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत
बैंक से क्यों निकाले पैसे
शिक्षिका ने बताया कि नौचंदी पुलिस उन्हीं को धमका रही है। उनसे कह रही है कि बैंक से पैसे क्यों निकाले हैं। एटीएम से निकालने चाहिए थे। शिक्षिका के पति ने बताया कि उनका शास्त्री नगर में मकान बन रहा है। इसमें पैसे की जरूरत थी।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाएं, इस बार 37 फीसदी गांवों में बनेगी सरकार