फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garbage piled up in the main street of Mughalpura, foul smell made life difficult for people

मुगलपुरा की मुख्य गली में कूड़े का ढेर, दुर्गंध से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Thu, 12 May 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Garbage piled up in the main street of Mughalpura, foul smell made life difficult for people
बागपत के ब्लॉक के पास मुगलपुरा मोहल्ले में लगे कूड़े के ढेर के पास से गुजरते लोग - फोटो : BAGHPAT
आसपास के दुकानदारों का काम भी हो रहा प्रभावित, समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
बागपत। ब्लाक कार्यालय के पास मुगलपुरा मोहल्ले की मुख्य गली में कूड़े के ढेर और उसकी दुर्गंध से लोग परेशान है। आसपास के दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। कूड़े को कुछ दिन पहले नगर पालिका ने साफ करा दिया था। मगर, अब दोबारा से कूड़े का ढेर लग गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। कूड़े का ढेर से दुर्गंध उठती रहती है। मच्छर भी पनप रहे है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
थोड़ी देर भी खड़े नहीं हो पाते ग्राहक
काफी समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे दिन भर दुर्गंध उठी रहती है। बदबू के कारण ग्राहकों को परेशानी होती हैं, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। - रजनी वर्मा, दुकानदार
विज्ञापन

---
ग्राहक चले जाते है वापस
कई वर्षों से कूड़े का ढेर देख रहे है, कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राहक कम आने से व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। - अशोक कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हवा चलते ही पूरे मोहल्ले में फैल जाती है बदबू
हवा का रुख बदलता है, तभी कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध की दिशा भी बदल जाती है। पूरे मोहल्ले में दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएं। बबलू कुमार
---
सफाई नहीं हुई तो बढ़ेंगी बीमारी
गली के नुक्कड़ पर ही गंदगी का ढेर लगा होना ठीक नहीं है। नगर पालिका के अफसरों को इस पर संज्ञान लेकर यहां गंदगी डालने पर रोक लगानी चाहिए। इससे कालोनी में संक्रामक बीमारी न फैल सके। अगर सफाई नहीं कराई गई तो यहां संक्रामक बीमारियां भी फैलेंगी। - यज्ञव्रत आर्य

----
कुछ दिन पहले गंदगी का ढेर उठवाया गया था और सफाई भी करा दी गई थी। अब दोबारा गंदगी का ढेर की जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा और सफाई करा दी जाएगी। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed