फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gange f Yamuna journey left for Ghaziabad

गाजियाबाद रवाना हुई गंगे च यमुने यात्रा

Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Gange f Yamuna journey left for Ghaziabad
बागपत। गंगे च यमुने यात्रा प्राकृतिक संरक्षक यात्रा बृहस्पतिवार को हवन और प्रसाद वितरण के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। जिले में कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगे च यमुने प्राकृतिक संरक्षक यात्रा बुधवार की शाम नगर के पक्का घाट पहुंची थी। पक्का घाट पर यमुना पूजन और वृक्षारोपण के उपरांत यात्रा का रात्रि विश्राम एसपीसी कॉलेज में हुआ। बृहस्पतिवार को हवन व प्रसाद वितरण के उपरांत यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। इस मौके पर विभाग सह प्रचारक राम शंकर, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेंद्र आचार्य, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, नगर संघ चालक प्रकाश राणा, नगर विद्यार्थी प्रमुख रजत उपाध्याय, नगर खंड प्रचारक अनिल, रिंकी सैनी, परविंदर कुमार, भूपेंद्र चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला मंत्री विपिन रुहेला, अमित शर्मा, राजू चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, काठा गांव में गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का एनएस पब्लिक स्कूल पर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ स्कूल चेयरमैन आनंद चौधरी ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। प्रबंध निदेशक पवन चौधरी, प्रदीप कुमार, अनुज धामा, प्रवीण डागर, पंकज, अनमोल त्यागी, संजीव त्यागी, राधेश्याम झा, देविंद्र सिंह, पूजा, नितेश, प्रिया, मोनिका, काजल सिंह, रामसेवक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed