फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gambling was going on in religious place, six arrested

धार्मिक स्थल में चल रहा था जुआ, छह गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gambling was going on in religious place, six arrested
अमीनगर सराय पुलिस ने मारा छापा, नगदी, चाकू और 24 देशी शराब के पव्वे भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय/दोघट (बागपत)। अमीनगर सराय थाना पुलिस ने शनिवार को बशौद नहर पटरी स्थित एक धार्मिक स्थल में जुआ खेल रहे छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से नगदी, चाकू और 24 देशी शराब के पव्वे भी बरामद किया। उधर, दोघट पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर डौला चौकी प्रभारी भगवत स्वरूप ने बशौद नहर पटरी स्थित धार्मिक स्थल पर छापा मार कर प्रमोद पुत्र नंदू, आमिर पुत्र यूनुस, तौसीफ पुत्र अख्तर, सोहित पुत्र शिखरचंद, रिफाकत उफ पप्पू पुत्र जियाउद्दीन निवासी बशौद और संजय पुत्र वीर सिंह निवासी पटोली को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के पास से 770 रुपये, 52 ताश के पत्ते, चार चाकू, 24 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर, दोघट पुलिस ने कस्बे में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सतीश पुत्र ओमवीर निवासी दोघट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 540 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed