{"_id":"585c241e4f1c1b3e4de39cee","slug":"future-laptops-snware-young-rajendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप से भविष्य संवारे युवा : राजेंद्र सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप से भविष्य संवारे युवा : राजेंद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में लैपटॉप मिलने के बाद खुशी मनाती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जल पुरुष के नाम से विख्यात मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजे जा चुके राजेंद्र सिंह ने जिले के 719 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। उन्होंने कहा छात्र कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर आगे की पढ़ाई को पूरा करें। युवा लक्ष्य पर निगाह रखें और अपने भविष्य निर्माण के लिए मेहनत करें।
बृहस्पतिवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में जल पुरुष राजेंद्र सिंह, डीएम ह्दय शंकर तिवारी, एसपी अजय शंकर राय, सीडीओ जेपी रस्तोगी, सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन, प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने सत्र 2015 और 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। राजेंद्र सिंह ने कहा छात्र शिक्षा के साथ ही जल बचाने पर भी ध्यान दें, क्योंकि जल नहीं रहेगा तो जीवन का निर्वहन नहीं हो सकता है। सभी पार्टियां विकास की बात कर रही है, लेकिन पर्यावरण पर किसी का ध्यान नहीं है। यही विनाश का कारण बन रही है। नदियों से गंदे नालों को जोड़ा जा रहा है, इससे लोग बीमार हो रहे हैं। जीवनदायिनी नदियां नालों में तबदील हो गई है।
डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा लैपटॉप का वितरण सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना हैं। लैपटॉप पाकर छात्र-छात्राए अग्रणी लाइन में खड़ा किया । एसपी अजय शंकर राय ने कहा युवा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संचालन प्रधानाचार्य छवि श्रीवास्तव ने किया। डीआईओएस पीके मिश्रा, सीओ खेकड़ा श्वेताभ पांडेय, कुमुद रानी, रेखा सिंह, विपिन कुमार, डीपीओ शशी वार्ष्णेय, नरेंद्र उज्ज्वल, जयप्रकाश रूहेला प्रशासनिक अधिकारी और स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपाइयों ने कहा, लैपटॉप ले जा रहे हो ध्यान रखना
बागपत। लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को सपा नेताओं ने चुनावी मंच बना दिया। छात्रों से लैपटॉप का बदला चुकाने तक की बातें कर दी गई। कहा सरकार ने जो लैपटॉप बांटे हैं, उसके बदले सरकार को भी कुछ चाहिए, जो योजना चलाई है उसका फायदा हर वर्ग को मिल रहा है और सभी वर्ग सरकार को अपने वाले चुनाव में समर्थन करें। नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और समर्थन मांगा। लैपटॉप वितरण के मंच पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजूद्दीन चेयरमैन, योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर, विधानसभा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, शौकेंद्र पहलवान आदि रहे।
सहायता योजना के चेक बांटे
मृृत्यु अंत्येष्टि सहायता योजना में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण श्रमिक की मृृत्यु होने पर उनके वारिसों को साढ़े 22 हजार का चेक नौ लोगों को बांटे
ग्राम प्रधान को किया सम्मानित
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रधान मूलसम सुनीता देवी, जिवाना की ग्राम प्रधान पूजा और बावली की ग्राम प्रधान सुनीता देवी को जल पुरुष राजेंद्र सिंह, डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
17 लाभार्थियों को बांटी ई-रिक्शा
लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने योजना के तहत 17 लाभार्थियों को ई-रिक्शा भेंट किए और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना में 93 रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा दी जाएगी।
छह माह बाद लूंगा वाटर लेवल की जानकारी
डौला गांव के छात्र अंकित को लैपटॉप मिलने की जानकारी जब जल पुरुष राजेंद्र सिंह को मिली तो उन्होंने छात्र से कहा छह माह बाद तुमसे गांव के जलस्तर की जानकारी लूंगा। उन्होंने कहा जिले का वाटर लेवल कितना और तुम्हारे गांव में तालाब की स्थित, गांव का जलस्तर की जानकारी ली जाएगी।