फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   From Haridwar to PM Residence: Kanwariyas march for national cow protection law

Kanwad Yatra: गौ माता की रक्षा के लिए हरिद्वार से PM आवास तक यात्रा, गंगाजल देकर करेंगे कानून बनाने की मांग

Sat, 19 Jul 2025 03:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 03:36 PM IST
सार

हरिद्वार से शुरू हुई एक अनोखी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य है गाय माता की रक्षा। कांवड़िए पीएम आवास तक जाकर प्रधानमंत्री को गंगाजल भेंट करेंगे और राष्ट्रीय गौ सुरक्षा कानून की मांग रखेंगे।

विज्ञापन
From Haridwar to PM Residence: Kanwariyas march for national cow protection law
गोमाता की कांवड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन का पवित्र महीना और महाशिवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। तीर्थनगरी हरिद्वार से लाखों शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसी भक्ति और समर्पण के बीच एक विशेष संकल्प यात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


यह यात्रा है गौ माता की रक्षा के लिए। जनपद पानीपत के तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में अधिवक्ता नवीन कुमार के नेतृत्व में हर की पौड़ी, हरिद्वार से प्रधानमंत्री आवास, दिल्ली तक यह पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की गई है। 16 जुलाई को शुरू हुई इस यात्रा में गाय माता की प्रतिमा को विशेष रथ पर विराजमान किया गया है, और कांवड़िए गंगाजल के साथ पैदल चल रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 23 जुलाई, महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल भेंट कर राष्ट्रीय गौ सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग करना है। उन्होंने कहा कि देश में गायों की स्थिति चिंताजनक है। गौशालाओं में न उचित चिकित्सा है, न आहार की समुचित व्यवस्था। यह यात्रा उसी चेतना और समाधान की मांग का प्रतीक है।

इस अभियान में हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र नेता आशु मलिक भी शामिल हुए हैं। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक मुहिम बताते हुए इसे अपना समर्थन दिया और यात्रा का हिस्सा बने।

यात्रा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से होते हुए दिल्ली की ओर अग्रसर है। कांवड़िए इस संकल्प के साथ चल रहे हैं कि केवल भोलेनाथ की पूजा ही नहीं, बल्कि गौमाता की रक्षा भी धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed