{"_id":"612131098ebc3e31e62f71ec","slug":"frightened-families-vacated-houses-baghpat-news-mrt55278368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत के बाद दहशत में परिवारों ने मकान किए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत के बाद दहशत में परिवारों ने मकान किए खाली
विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट स्थित इस्लामनगर कालोनी में घर खाली कर बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाती महि
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर के रास्ते में भी करीब तीन फुट तक भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मोहल्ला इस्लामनगर में वृद्धा की डूबने से मौत हो जाने पर आसपास के परिवार दहशतजदा हैं। यहां से शनिवार सुबह कई परिवार मकान खाली कर गए। यहां गड्ढा होने के साथ ही रास्ते में करीब तीन फुट पानी भरा है। वहीं, घरों के अंदर भी पानी घुस गया है।
पक्का घाट के पास इस्लामनगर अन्य शहर के मुकाबले नीचे में बसा है। यहां जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक लगातार तेज बारिश होने से इस्लामनगर के रास्तों में कई फीट पानी भर गया। पानी लोगों के घरों में घुस गया। यहां रास्ते में बने गड्डे में वृद्धा के डूब जाने से लोगों में दहशत है। इसके परिणामस्वरूप वे मकान खाली कर रिश्तेदारों के यहां जाने लगे हैं। वहां से याकूब, यूसुफ, सुल्तान, इश्तयाक, शहनाज के परिवार शनिवार सुबह मकान खाली करके कस्बे में अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। याकूब ने बताया कि यहां रास्ते में कई फीट पानी भरा है। वहीं, गड्ढे में गिरने का खतरा बरकरार है। इसके अतिरिक्त मकानों के बाहर व अंदर पानी भरा है। जिससे मकान गिरने का भी डर बना हुआ है। इसलिए वहां से मकान खाली करके जा रहे हैं। पानी की निकासी हो जाने के बाद ही लौटेंगे।