{"_id":"644c0d339b1e3a31950d4b97","slug":"fraud-of-70-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-baraut-news-c-31-1-smrt1003-415-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख की ठगी
Fri, 28 Apr 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एलडीसी और यूडीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर नोएडा के तीन शातिरों ने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने लगभग 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शबगा गांव के निवासी और हाल आवास विकास कालोनी के रहने वाले जगपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जगजीत सिंह व उसके साथी आशुतोष अराेरा और निखिल से हुई थी।
कार्यक्रम के बाद उनकी तीनों से मोबाइल पर भी बातचीत हुई और उन्होंने कई बार उन्हें दिल्ली में अपने आवास पर भी बुलाया। तीनों लोगों ने उन्हें झांसा देते हुए कहा कि वे उनके बच्चों की एलडीसी ओर यूडीसी में नौकरी लगवा देंगे। उन्हें तीनों की बातों पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 10 लाख रुपये विभिन्न बैंक शाखाओं में अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। उनके कहने पर शबगा गांव के रविंद्रपाल ने अपने भतीजे की नौकरी लगवाने के लिए 11.60 लाख रुपये, कपिल शर्मा ने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए 2.80 लाख रुपये, शिवकुमार ने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए आठ लाख रुपये, विनोद ने 10 लाख रुपये, नरेंद्र निवासी दिल्ली ने 12 लाख रुपये, विनित कुमार ने पांच लाख रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जगपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी आशुतोष अरोरा, जगजीत सिंह व निखिल छावड़ा पुत्र सतीश छाबड़ा निवासी सुपर टेक सोसायटी, नियर हनुमान मंदिर, कासना, नोएडा के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।