फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four teams formed, survey of village of Corona victim started

चार टीमें गठित, कोरोना पीड़ित के गांव का सर्वे शुरू

Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Four teams formed, survey of village of Corona victim started
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के पूरे गांव का सर्वे शुरू कर दिया है। चार टीम गठित की गई हैं। ग्रामीणों को भयमुक्त होकर घरों में रहने का आह्वान किया गया। पीड़ित का दिल्ली में इलाज चल रहा है, जबकि परिवार के सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार से सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है। जिस घर में कोरोना पीड़ित मिला था, उसके आसपास के घरों मेें सबसे पहले सर्वे किया गया। परिवार के लोगों का हाल जाना और किसी भी समस्या पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए कहा गया है। सीएचसी के इंचार्ज डॉ. सत्येंद्र कुमार, बीसीपीएम रजनी, एएनएम स्वाति के अलावा आशा और आंगनवाड़ी की टीम बनाकर घर-घर भेजी जा रही है। जांच कराई जा रही है कि किसी भी घर में किसी व्यक्ति को कोई परेशानी तो नहीं है। चार टीमें सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed