{"_id":"6086f3438ebc3e5925790604","slug":"four-patients-died-in-kovid-hospital-kahkra-news-mrt536059959","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत, अब तक अस्पताल में मृतकों की संख्या हुई 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत, अब तक अस्पताल में मृतकों की संख्या हुई 11
विज्ञापन
खेकड़ा। कोविड अस्पताल में सोमवार को चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। अब अस्पताल में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और भर्ती मरीजों में हड़कंप मचा है।
चार दिन पहले नगर में स्थित कोविड अस्पताल में बागपत की एक महिला मरीज, बड़ौत क्षेत्र के गांव अंगदपुर जौहड़ी की एक महिला, बड़ौत शहरी क्षेत्र का पुरुष मरीज और पिलाना निवासी कोरोना पाजिटिव पुरुष मरीज को भर्ती कराया गया था। इनका चार दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को चारों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में सोमवार को हुई इन चार मौतों के साथ ही अब अस्पताल में मृतक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 हो गई है।
कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो महिला और दो पुरुष हैं। ऑक्सीजन लगाने के बाद भी मरीजों का ऑक्सीजन लेवल घटता चला गया और मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर चारों का कोविड नियम के तहत खेकड़ा में ही काठा रोड स्थित शांति वन में अंतिम संस्कार कराया गया है।