{"_id":"69cc2ed09f433bf7040c7a03","slug":"four-injured-after-canter-overturns-in-field-and-carfour-injured-after-canter-overturns-in-field-and-car-collides-with-dividercollides-with-divider-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149232-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेत में कैंटर पलटने और डिवाइडर से कार टकराने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेत में कैंटर पलटने और डिवाइडर से कार टकराने से चार घायल
विज्ञापन
बिनौली/बालैनी। बरनावा गांव के पास अनियंत्रित कैंटर खेत में पलट गया और बालैनी हिंडन पुल पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इन हादसों में कैंटर चालक तौहिद निवासी सलेमपुर हरिद्वार घायल हो गया, जबकि कार में सवार बामनौली गांव के तीन युवक घायल हो गए।
बामनौली गांव निवासी अंकित, गगन, सुमित और विशाल सोमवार रात गांव से हरिद्वार गए थे। सोमवार रात हरिद्वार से वापस लौटते समय मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी हिंडन पुल पर पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंकित, गगन, सुमित और विशाल घायल हो गए, जिनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। जहां से चिकित्सकों ने अंकित, गगन और विशाल को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इसके अलावा हरिद्वार के सलेमपुर निवासी तौहिद दिल्ली कैंटर में बेसन के कट्टे लेकर हरिद्वार जा रहे थे। बरनावा गांव के पास गोवंश बचाने के प्रयास में उनकी कैंटर सड़क किनारे खाई में पलट गई।