{"_id":"638ce51b3686155fd67d10b9","slug":"four-days-10-trains-will-be-run-after-making-memo-baghpat-news-mrt6163402106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन दिन 10 ट्रेन मेमो बनाकर चलाई जाएगी, यात्रियों का समय बचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन दिन 10 ट्रेन मेमो बनाकर चलाई जाएगी, यात्रियों का समय बचेगा
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों ने समय सारिणी जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) । दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सात से दस दिसंबर तक 10 पैसेंजर ट्रेनें मेमो बनाकर चलाई जाएंगी। जिससे यात्रियों का समय बचेगा। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का बागपत पहुंचने का सुबह 6 बजकर 55 मिनट समय निर्धारित है। इसके अतिरिक्त दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आती है। दिल्ली से शामली जाने वाली एक ट्रेन सुबह 10 बजकर 20 पर पहुंचती है और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर दो बजकर 14 मिनट पर आती है। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली दूसरी ट्रेन शाम को सात बजकर 25 मिनट पर आती है। सभी ट्रेनें मेमो बनाकर चलाई जाएंगी।
इसी तरह शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 3 बजकर 20 पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन आती है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन आती है। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दोपहर 15 बजकर 18 मिनट पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंची है। इसके अतिरिक्त सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली सुबह 10 बजकर 26 मिनट, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 बजकर 40 मिनट पर आती है। इनको रास्ते में रोक दिया जाता था। अब इन सभी ट्रेनों का मेमो तैयार किया गया है। जिससे ये ट्रेन निर्धारित समय पर ही स्टेशन पर पहुंचेगी। अब ट्रेन देरी से नहीं आएंगी और यात्रियों को ट्रेन देरी से आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।