बागपत। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने रविवार को नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में बॉक्सर का ट्रायल लिया। ट्रायल में चार बॉक्सर का प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया हिसार में 21 से 27 अक्तूबर तक पांचवीं सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगा। इसमें भाग लेने के लिए 13 व 14 अक्तूबर को महामाया क्रीड़ा संकुल गाजियाबाद में प्रदेश स्तरीय बॉक्सर का चयन होगा। रविवार को प्रदेश स्तर ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर बॉक्सर का ट्रायल लिया। इसमें प्रदेश स्तरीय ट्रायल के चार बॉक्सर का चयन किया। इनमें 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में दीपा रानी, 48 से 50 किग्रा भाग वर्ग में काजल रानी, 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में शिखा और 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में स्नेहा का चयन किया । चारों बॉक्सर 13 व 14 अक्तूबर को गाजियाबाद में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रदीप ढाका, उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, धारा सिंह चौहान, एडवोकेट अमित, एडवोकेट विवेक चौधरी, विपिन कुमार, गागिश भारद्वाज, दीपक चौहान, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।