{"_id":"5f7232cc8ebc3e9bc3695c28","slug":"fortuner-not-found-baghpat-news-mrt503578114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की किरकिरी, हाथ नहीं लगी सुनील राठी की फॉर्च्यूनर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की किरकिरी, हाथ नहीं लगी सुनील राठी की फॉर्च्यूनर कार
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी पर शिकंजा कसने गई पुलिस अति उत्साह में किरकिरी करा बैठी। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि फॉर्च्यूनर कार को कुर्क कर लिया है। लेकिन पुलिस को कार मिली ही नहीं। मेरठ समेत कई ठिकानों पर सोमवार को पुलिस ने कार की बरामदगी के लिए दबिश दी।
रविवार को पुलिस ने सुनील राठी के टीकरी कस्बे में स्थित मकानों को कुर्क किया था। पुलिस ने दावा किया था कि फॉर्च्यूनर कार को भी कुर्क कर लिया है। करीब 27 लाख रुपये कीमत की कार पुलिस के हाथ नहीं लगी। सोमवार सुबह तक कार कब्जे में नहीं आने के बाद पुलिस ने मेरठ और आसपास के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की। लेकिन देर शाम तक कार नहीं मिल सकी थी।
बताया गया कि सुनील राठी की पत्नी के नाम यह कार है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार मकान पर ताला डालकर गायब हो गया था। कुर्क संपत्ति के प्रशासक नियुक्त किए गए सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि जल्द को कार को तलाश कर जब्त किया जाएगा।