{"_id":"58adda504f1c1b0853b25502","slug":"foolproof-arrangements-for-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुनी महाशिवरात्रि पर पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। अफसरों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीआईजी केएस इमैनुअल ने मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बुधवार को मेरठ जोन के डीआईजी केएस इमैनुअल ने पुरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का बुधवार को जायजा लिया। एसपी अजय शंकर राय, एएसपी अजीजुल हक के साथ वहां पर लगाई गई बैरिकेडिंग, कैमरों और पुलिस के प्वाईंटों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी अजय शंकर राय ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी लगन और ईमानदारी से करें। किसी के बहकावे में न आए। ड्यूटी बदलते समय अपना प्वाईंट तभी छोड़े, जब दूसरा कर्मचारी वहां पर पहुंच जाए। शिवभक्तों से मधु व्यवहार करें।
विज्ञापन
मेला परिसर में अस्थायी कोतवालीः बागपत। पुलिस अफसरों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्थायी कोतवाली बनाई है। मेले में पुलिस, पीएसी के अलावा बम निरोधक दस्ता, एंटी माइंस टीम, डॉग स्कवॉयड पहुंच गया है।
सहारनपुर समेत कई जनपदों की पुलिस तैनात ःबागपत। मेले की सुरक्षा के लिए जनपद के अलावा एक एएसपी, छह सीओ के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जनपदों की पुलिस पहुंच गई है।
पुरा में जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
बागपत। एडीएम डीपी सिंह ने परशुरामेश्वर महादेव पर लगने वाले फाल्गुनी मेले को शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।एडीएम ने मेला परिसर में बने कंट्रोल रूप में नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि सीएमओ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्था को देखेगी। इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त कर ली जाए। मार्गों पर पड़ने वाली चिकित्सक केंद्रों एवं ड्यूटी पर लगाई गयी मेडिकल मोबाइल पर दवाइयां एवं चिकित्सकों की व्यवस्था भी कराएंगे। ईओ बड़ौत और नगर पंचायत अमीनगर सराय का दायित्व मेला परिसर में सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था का दायित्व जल निगम बागपत का रहेगा।
डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई का व्यवस्था कराएंगे। एडीएम ने मंदिर समिति को निर्देश दिए कि गत मेले की भांति ही झंडे का साइज अपेक्षा के अनुसार रखा जाए। सीसीटीवी कैमरों की नजर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मेला सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता होगी। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि शौचालयों की साफ सफाई प्रतिदिन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मजिस्ट्रेट अपने तैनाती क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें। मेला क्षेत्र के सभी मार्गों पर तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, मेला मजिस्ट्रेट एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट से संपर्क बनाए रखेंगे। सभी एसडीएम, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।