फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food of agitational farmers stopped, highway jam

आंदोलनकारी किसानों का भोजन रोका, हाईवे जाम

Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Food of agitational farmers stopped, highway jam
- यूपी गेट पर किसानों का भोजन लेकर जा रहे थे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

- मवी कलां कट पर दो घंटे तक धरना प्रदर्शन, सहमति पर रवाना हुए किसान
बागपत। कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए ट्रैक्टर - ट्रॉलियों से ले जाई जा रही भोजन सामग्री को पुलिस ने मवी कलां में रोक दिया। जिससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वाहनों की लंगी कतार लग गई। एसडीएम, सीओ खेकड़ा और सीओ सदर भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। भोजन सामग्री के ट्रैक्टर को यूपी गेट भेजने पर सहमति बनीं, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।
दोघट क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ता छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भोजन सामग्री लेकर यूपी गेट के लिए चले थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिया। नाराज भाकियू कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के नीचे धरना देकर बैठ गए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार को काले कानून वापस लेने चाहिए। किसानों का भोजन रोककर सरकार ने अपनी असलियत दर्शा दी है।
एसडीएम अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, सीओ सदर ओमपाल सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर कहा कि गाजियाबाद सीमा से आगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जाम की स्थिति बन जाती है, इस वजह से रोका जा रहा है। जिसपर भाकियू कार्यकर्ता नहीं माने। दो घंटे तक किसानों का हंगामा चलता रहा। इसके बाद तय हुआ कि भोजन सामग्री एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाई जाएगी और किसान दूसरे वाहनों पर सवार होकर आगे जाएंगे। इस पर कार्यकर्ता सहमत हो गए। इसके बाद ही जाम खुल सका। इस अवसर पर देवी सिंह दोघट, संजू चौधरी, लखमिंद्र चौधरी, उपेंद्र तोमर, जुल्ला प्रधान, प्रमोद प्रधान, मनोज प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद प्रधान, मंगते फौलादनगर, संजू चौधरी, कालू शबगा, कृष्णपाल मवी कलां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हाईवे पर जाम से बेहाल हुए यात्री
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम के कारण यात्री बेहाल हो गए। शादियों के शुभ मुहूर्त के कारण वाहनों की संख्या अधिक रही, जिस कारण दूर तक वाहनों की कतार लग गई।

इनसेट
ईस्टर्न पेरिफेरल से निकलवाए वाहन
बागपत। पुलिस और आरआरएफ की टीम ने वाहनों को मवी कलंा इंटरचेंज के ऊपर से भी निकलवाकर जाम की स्थिति से राहत दिलायी। वाहनों को टोल प्लाजा से बैरियर खुलवाकर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed