फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five thousand houses will be built in urban area

शहरी क्षेत्र में बनेंगे पांच हजार आवास

Fri, 29 May 2020 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five thousand houses will be built in urban area
बागपत। लॉकडाउन में राहत भरी खबर है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पांच हजार 380 आवास मंजूर हुए हैं। सबसे ज्यादा 1409 आवास बड़ौत में स्वीकृत किए गए हैं। अलग-अलग कारणों से 924 लोगों के आवेदन भी निरस्त कर दिए गए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया कि तीन पालिका और पांच नगर पंचायत एरिया के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। अब लाभार्थियों को छह जून तक अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी।
विज्ञापन

पालिका कार्यालयों पर सूची चस्पा
बागपत। परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने बताया कि पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों के बाहर सूची चस्पा कर दी गई है। जो पात्र चयनित हुए हैं, उन्हें छह जून तक पात्रता साबित करने के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कहां कितने पात्र
निकाय स्वीकृत अपात्र
बागपत 948 122
बड़ौत 1409 345
खेकड़ा 1093 244
टटीरी 174 42
सराय 395 50
दोघट 668 54
छपरौली 320 46
टीकरी 373 21
बड़ौत और खेकड़ा में आवेदन रिजेक्ट
बागपत। जिले में कुल 924 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इनमें कुछ पलायन कर गए हैं, कुछ के पास जांच में पक्का आवास मिला है। बड़ौत में सबसे ज्यादा 345 आवेदक ऐसे मिले हैं। खेकड़ा में 244 और बागपत में 122 अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed