{"_id":"68e012a5ad3326e1a40f341f","slug":"fight-over-grabbing-college-land-in-dhanaura-silvernagar-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-139657-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धनौरा सिल्वरनगर में कॉलेज की भूमि को कब्जाने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धनौरा सिल्वरनगर में कॉलेज की भूमि को कब्जाने को लेकर मारपीट
विज्ञापन
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर इंटरमीडिएट कॉलेज की जमीन पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की सविता और दूसरे पक्ष की कविता घायल हो गई।
धनौरा सिल्वरनगर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने बताया गांव के कुछ लोगों ने कॉलेज की भूमि पर कब्जा कर उपले, झोपड़ी और पशुओं के चारे की खोर बना रखी है। उन्होंने एसडीएम बड़ौत से शिकायत कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को भूमि कब्जा मुक्त कराई। राजस्व टीम के वापस आने के बाद गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें घायल महिलाओं का सीएचसी में उपचार कराया गया। देर रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाचार्य ने बताया राजस्व विभाग की टीम के आने के बाद फिर से कॉलेज की भूमि पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। उन्होंने प्रशासन से भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।