फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   female doctor not here, go another place for delivery

यहां महिला डॉक्टर नहीं, दूसरी जगह करा लो डिलीवरी

Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
female doctor not here, go another place for delivery
बागपत जिला अस्पताल में भर्ती जच्चा व प्रसूता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला और उसके परिजनों को सीएमएस ने महिला डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। पीड़ितों ने शिकायत डीएम से की। इसके बाद सीएमओ खुद जिला अस्पताल पहुंची और अपनी देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई।
विज्ञापन


सपा नेता रामपाल पंवार की पुत्रवधू गीता देवी को सोमवार की रात में प्रसव पीड़ा हुई। परिजन गर्भवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ ने महिला को रेफर किया। पंवार का कहना है कि इस बारे में उन्होंने सीएमएस से फोन पर बात की।
विज्ञापन


सीएमएस ने अस्पताल में फिलहाल महिला डॉक्टर नहीं होने की बात कह किसी दूसरे अस्पताल में ले जाकर डिलीवरी कराने की सलाह दी। इस पर पीड़ित ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को फोन करके जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ से बातचीत कर हर संभव मदद करने की बात कही। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा जिला अस्पताल पहुंची, उनकी देखरेख में महिला को डिलीवरी कराई गई।

उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं थी, इसलिए गर्भवती को रेफर किया जा रहा था।

बाद में सीएमओ की देखरेख में महिला की अस्पताल में ही डिलीवरी हुई है। वहीं सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा महिला चिकित्सक अपनी ड्यूटी करके इमरजेंसी कारणों से अस्पताल से गई हुई थी। जानकारी मिलते ही महिला चिकित्सक को अस्पताल में पहुंचा गया। गर्भवती महिला की अस्पताल में डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed