{"_id":"6a08615e5d0a27cccd097dc9","slug":"farmers-staged-a-sit-in-demanding-the-capture-of-stray-cattle-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151800-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोवंश पकड़वाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोवंश पकड़वाने की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया
विज्ञापन
- जिवाना गुलियान व माल माजरा गांव के किसानों ने खेत में धरना दिया
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान और माल माजरा गांव के किसानों ने शनिवार को अपने खेतों में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोवंश द्वारा फसलों को नष्ट किए जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गोवंश को नहीं पकड़ा गया तो वे कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि जंगल में 50 से अधिक गोवंश घूम रहे हैं। ये गोवंश गेहूं, गन्ने और ज्वार की फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के लिए दिन और रात खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। इससे उनकी नींद और आराम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए हैं। हालांकि, अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है, जिससे किसानों में गुस्सा है। जिवाना के किसान जगवीर सिंह के खेत में यह प्रदर्शन किया गया। किसान हरेंद्र सोलंकी ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उनके लिए असहनीय हो गई है। इस दौरान सुभाष, मनोज, नरेंद्र, दिनेश सोलंकी, देवेंद्र, बिजेंद्र, अंग्रेजपाल आदि मौजूद रहे।