{"_id":"696f79897a73de26790dd878","slug":"farmers-staged-a-protest-at-the-collectorate-over-their-problems-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145442-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों ने समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों ने समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
- किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को चार मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संयोजक नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गन्ना ढुलाई भाड़ा तीन रुपये बढ़ाकर किसानों पर भार डाल दिया है और अब इसको वापस तक नहीं किया जा रहा है। चीनी मिलों पर किसानों का गन्ना बकाया भुगतान चल रहा है, लेकिन इस तरफ ध्यान तक नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने गन्ना ढुलाई भाड़ा समाप्त करने, किसानों को बोनस देने, ग्रामीण घरेलू बिजली के बकाया खत्म कर बिजली निशुल्क करने, कर्ज समाप्त करने की मांग का ज्ञापन एडीएम शिवनारायण को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। इस मौके पर ब्रह्मपाल राणा, इंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुखपाल, आजाद आदि मौजूद रहे।