फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers protested, alleging that they had not been given compensation.

Baghpat News: मुआवजा नहीं दिए जाने का आरोप लगा किसानों ने प्रदर्शन किया

Wed, 21 Jan 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested, alleging that they had not been given compensation.
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव में खेतों के बीच से बनाई गई सड़क का मुआवजा नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान चंचल, मेघराज, स्वराज, प्रदीप, संदीप, नरेंद्र, सुमित, विकल आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020 में सड़क बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। कुछ किसानों को तभी राजस्व विभाग ने मुआवजा दे दिया था, जबकि 20 किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों के अनुसार इस कारण कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने अधिकारियों को समस्या का समाधान कराकर मुआवजा देने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। बताया कि चंचल के पिता बलराज की मुआवजे के लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और उनके परिवार की स्थिति काफी खराब हो रही है।
विज्ञापन

इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बताया कि किसानों की 15 बीघा से ज्यादा जमीन सड़क निर्माण में गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी भी किसानों की समस्या पर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। कहा कि यदि जल्द ही मुआवजा नहीं मिलता तो पहले सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया जाएगा और फिर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रामचंद्र प्रधान, धर्मेंद्र, जितेंद्र, गजराज, बलराज, तेज सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुल का निर्माण सेतु निगम ने किया था और उन्होंने ही इसकी सड़क बनाई थी। किसानों की शिकायत पर सेतु निगम व तहसील के अधिकारियों से मुआवजे को लेकर सूचना मांगी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अतुल कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed