फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers in trouble due to destitute animals

बेसहारा पशुओं के कारण मुसीबत में किसान

Mon, 25 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers in trouble due to destitute animals
बड़ौत। कोरोना महामारी को लेकर जहां लोग घरों मेें बंद हैं, वहीं फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेतों में मशक्कत करनी पड़ रही है। आलम यह है कि खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए रात भर जगने के बावजूद किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल बचाने के लिए किसान रात भर जाग कर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। हालत ये है कि दिन में किसान खेतों में काम करते हैं और रात को बेसहारा गोवंश को रोकने को पहरा देने को मजबूर हैं। फतेहपुर पुट्ठी गांव के किसान पप्पन, ऋषिपाल, हरेंद्र, मनोज, राकेश, दुष्यंत, विकास, रोबिन ने बताया कि बेसहारा गोवंश 20 से 30 तक के झुंड में एकत्र होकर खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को खाने के साथ ही कुचल कर बर्बाद कर डालते हैं। इससे किसान की फसल नष्ट हो जाती है। बार बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि कोई सुनवाई नहीं करते हैं। यदि कोई किसान तार की बाढ़ लगाता है तो कुछ गोवंश भक्त लोग डीएम से शिकायत करने जाते हैं। डीएम उनकी बात को सुनते हैं, लेकिन किसान की समस्या को सुनने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed