फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers guard the borders to stop traveling to Delhi

किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए सीमाओं पर चौकसी

Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers guard the borders to stop traveling to Delhi
किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए सीमाओं पर चौकसी
विज्ञापन

निवाड़ा और डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर पुलिस ने दिनभर चलाया चेकिंग अभियान
भाकियू जिलाध्यक्ष बोले, हाईकमान का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन करेंगे
बागपत। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर निवाड़ा और डूंडाहेड़ा बार्डर पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। वाहनों को रोका गया और लोगों से पूछताछ की गई। दिनभर चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि इस मामले में संगठन के दिशा निर्देशों का पालन होगा। हाईकमान ही इस पर अंतिम फैसला करेगा।
कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया। टकराव होने पर बृहस्पतिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। हरियाणा से लगे जिले के निवाड़ा बार्डर पर चेकिंग की गई। बागपत कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची और वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि संगठन की ओर से जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी एहतियात बरती जा रही है। किसानों का उत्पीड़न गलत है। सरकार को किसान हित में फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा से सटे चेकपोस्ट पर खास नजर
खेकड़ा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आंदोलनरत किसानों को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने जाना था। किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली सीमा से सटे चेकपोस्टों पर पुलिस विशेष नजर रखे हुए है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर सुबह से ही सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच करने के चलते बार्डर चौकी पर दिन भर चेकिंग की गई। लेकिन किसानों का कोई वाहन दिल्ली जाता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed