{"_id":"6a3bc03e34c45dee0d0466ed","slug":"farmers-fired-upon-while-returning-with-fodder-narrowly-escape-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154016-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चारा लेकर लौट रहे किसान भाइयों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चारा लेकर लौट रहे किसान भाइयों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
-तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में मंगलवार शाम खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान इकरेंद्र और उनके भाई संजीव पर कार सवार दो युवकों ने तलवार से हमला किया। हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिसमें दोनों किसान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एक आरोपी को तलवार और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इकरेंद्र ने बताया कि वे अपने भाई संजीव के साथ खेत से चारा लेकर बाइक से लौट रहे थे, तभी गांव के अमित और रविंद्र ने उनकी बाइक के सामने अपनी सेंट्रो कार लगा दी। दोनों नीचे उतरे और गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया। इकरेंद्र ने फावड़े की मदद से तलवार का वार रोका। इसके बाद रविंद्र ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे संजीव बाल-बाल बच गए। दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी और अमित को तलवार व गाड़ी के साथ पकड़ लिया। रविंद्र जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इकरेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले ज्वार के रुपये मांगने पर गाली-गलौज हुई थी। गांव के लोगों ने तब समझौता करा दिया था, लेकिन रविंद्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी रविंद्र की तलाश जारी है।