फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer journey stopped in Baraut, SPI under house arrest in Baghpat

बड़ौत में रोकी किसान यात्रा, बागपत में नजरबंद किए सपाई

Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer journey stopped in Baraut, SPI under house arrest in Baghpat
बड़ौत में रोकी किसान यात्रा, बागपत में नजरबंद किए सपाई
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं की किसान यात्रा पुलिस ने रोक दी। इस पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। बागपत में सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान को मेरठ रोड स्थित आवास पर नजरबंद रखा गया।
बृहस्पतिवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी तराबुद्दीन के नेतृत्व में बड़ौत नगर की गुराना रोड से किसान पदयात्रा शुरू हुई। बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रोक दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने हाजी तराबुद्दीन को उनके घर में नजरबंद कर दिया। उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सपा के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन ने नेहरू मूर्ति स्थित अपने प्रतिष्ठान से किसानों के पक्ष में जुलूस निकालने का प्रयास किया। उन्हें भी पुलिस ने रोक दिया। सपा नेता व वार्ड सभासद ललित जैन ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। देश का अन्नदाता सत्ता में बैठे लोगों का भी पेट भरता है। उन पर तीन कृषि कानून लाद दिए। किसान बर्बाद हो जाएंगे। इस दौरान बाबूराम सैनी, अंकुर जैन, नीटू, कासिम शरीफ, हाशिम, शरीफ, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नजरबंद किए सपा जिलाध्यक्ष, एसडीएम और सीओ ने समझाया
बागपत। किसान यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान को मेरठ रोड स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सपा जिलाध्यक्ष को घर से नहीं निकलने दिया गया। सुबह दस बजे एसडीएम सदर अनुभव कुमार और सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और सपा जिलाध्यक्ष से बातचीत की, उन्हें घर में रहने के लिए कहा गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। डॉ. रियासत अली, अब्दुल वाहिद, फिरोज खान, विवेक वर्धन शर्मा, राधे सिंह, रॉकी, कर्मवीर प्रधान, राकेश अहेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने कहा कि सरकार दिखा रही हठधर्मिता
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण कृषि कानून को वापस नहीं ले रही है। किसान परेशान हैं। बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में देश का किसान कड़कड़ाती सर्दी में आंदोलन करने के लिए विवश है। देश की कृषि नीति पूंजीपति बना रहे हैं। रालोद देश में कृषि कानून को लागू नहीं होने देगा। इस मौके पर सचिन पंडित, अमित, योगेंद्र, रवि, कंवरपाल, विक्रम, जितेंद्र, सतेंद्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

सरकार को करनी चाहिए किसानों की चिंता
बागपत। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकर संरक्षण एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने बृहस्पतिवार को बागपत नगर में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रियासत अली ने कहा कि सरकार मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। किसान सड़क पर हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। अल्पसंख्यक ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव आमिल खान, प्रदेश सचिव वाहिद कुरैशी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। गोष्ठी में गुलाब खान, डॉ. आसिफ कुरैशी, नाजमा बेगम, परवीन जहां, इकराम खान, बाबू अलवी, कलवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed