फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family members accused of murder

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Family members accused of murder
बागपत। औरेया के व्यक्ति का शव बागपत में यमुना खादर स्थित पेड़ पर लटका मिला था। मृतक संतोष के परिजनों ने बागपत कोतवाली में हत्या का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन

नगर के पक्का घाट के निकट 16 फरवरी को एक पेड़ पर रस्सी से व्यक्ति का शव लटका मिला था। वहां से गुजर रहे किसानों की नजर पड़ी, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से थोड़ी दूर खेत में पुलिस को एक थैला पड़ा मिला। इसमें कानपुर के एक अस्पताल के इलाज संबंधी पर्चे मिले। इंस्पेक्टर ने बताया शव की पहचान औरेया जिल के रतनपुर मोहल्ला वार्ड 14 विधूना निवासी संतोष बताया गया है।
सोमवार को बागपत कोतवाली पहुंचे मृतक संतोष के भाई सोनू ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह साढ़े पांच बजे घर से दवाई के लिए कानपुर दवाई लेने निकले थे। आरोप है भाई का चौराहे पर अपहरण हो गया था। इस संबंध में विधूना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सोनू ने कोतवाली पुलिस को मृतक संतोष की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा किसी ने उनकी हत्या कर बागपत में पेड़ से शव लटका दिया। विधूना से पहुंचे एसआई ने बताया कि बागपत की कश्यप कॉलोनी पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक के हड़पे 4.20 लाख रुपये
बागपत : कोतवाली प्रभारी के अनुसार भट्ठा मालिक विपिन सिंघल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि व्यक्ति अकबर व खुर्शेद निवासी मुजफ्फरनगर ने भट्ठे पर मजदूरों से काम कराने के लिए 4.20 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि न तो भट्ठे पर मजदूर पहुंचे और न ही आरोपियों ने रुपये लौटाएं। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये का तगादा करने पर धमकी दी
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बिजेंद्र ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि एक युवक के कहने पर जनपद की एक चौकी की पुलिस ने उसको अवैध हिरासत में रखकर मारपीट की तथा उसकी वीडियो बनाई। आरोप है कि पुलिस वाले मोबाइल पर काल कर 57 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसकर जेल भेजने की धमकी दी रही है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने सीओ बड़ौत को जांच के आदेश दिए हैं।

कचहरी के बाहर दंपति में मारपीट
बागपत। कचहरी में तारीख पर पहुंचे एक दंपती में आपस में मारपीट हो गई। कोर्ट चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर थाने भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया आपसी मारपीट का मामला है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed