फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressed displeasure over getting less number of girls

बालिकाओं की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over getting less number of girls
बड़ौत के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में निरीक्षण करते अपर शिक्षा निदेशक - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय मेें मौजूद बालिकाओं व शिक्षिकाओं की उपस्थिति, उनके आवासीय प्रबंध सहित साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली, लेकिन बालिकाओं की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक राजेश श्रीवास सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके औचक आगमन पर वार्डन सहित अन्य शिक्षिकाओं में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं व शिक्षिकाओं की उपस्थिति, उनके आवासीय प्रबंध, रसोई के अलावा साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आवासीय परिसर में बनाए जा रहे नए हॉस्टल का भी जायजा लिया और इसमें प्रयोग किए जाने वाली निर्माण सामग्री को भी जांचा। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय में 63 छात्राएं मौजूद मिली, जबकि 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। इस पर उन्होंने शेष बालिकाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। बरसात के दिनों में होने वाली बीमारी से छात्राओं के बचाव को लेकर भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की। समय-समय पर सैनिटाइजिंग कराना और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने के भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से भी बातचीत करते हुए यहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीसी संगीता शर्मा वार्डन मधु यादव समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed