फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explosion in the house while crushing sulfur potash, five brothers got burnt

Baghpat News: गंधक पोटाश कूटते हुए मकान में धमाका, पांच भाई झुलसे

Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Explosion in the house while crushing sulfur potash, five brothers got burnt
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश कूटते हुए एक मकान में धमाका हो गया, जिससे इमाम दस्ता भी फट गया और पांच सगे भाई झुलस गए। पुलिस ने पांचों भाइयों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रहने वाला वकील फेरी लगाकर कबाड़ी का काम करता है, जिसके नौ बेटे हैं। चार बेटे और वकील काम के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी अफसाना और पांच बेटे जाहिद (14), साहिब (12), माजिद (11), वाहिद(10), अरमान (7) घर में ही थे। अफसाना ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह पशुओं को चारा डालने चली गई। तभी उसका बेटा जाहिद यमुना किनारे नगर पालिका के डाले हुए कूड़े के ढेर से पॉलिथीन उठाकर लाया और अपने चार भाइयों के साथ घर में रखे इमाम दस्ते में उसे कूटने लगा।
विज्ञापन

तभी मकान में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर वह दौड़कर घर आई तो घर में धुआं फैला हुआ था और पांचों बच्चे झुलसी हुई हालत में जमीन पर पड़े मिले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से जाहिद समेत तीन भाइयों हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय के साथ ही फोरेसिंक टीम वहां पहुंची और वहां से इमाम दस्ता समेत अन्य सामान कब्जे में लिया। एसपी ने बताया कि गंधक पोटाश इमाम दस्ते में कूटने से हादसा हुआ है। झुलसे हुए बच्चों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed