फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   exam will again in Kasturba College

कस्तूरबा कॉलेज दोबारा होगी परीक्षा

Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खेकडा में कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट समाज शास्त्र की 71 छात्राओं की परीक्षा दोबारा कराई जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉपियों के 30 घंटे बाद भी न मिल पाने पर बोर्ड को पुन: परीक्षा कराए जाने के लिए पत्र लिखा है। परीक्षा गायब होने की गाज केंद्र व्यवस्थापक पर गिरने की संभावना है और कॉलेज भी ब्लैक लिस्ट होगा।
विज्ञापन


कॉलेज की लापरवाही के चलते 71 छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है। समाज शास्त्र की कॉपियों का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। बोर्ड परीक्षा की 71 कॉपियों के गायब होने से इलाहाबाद तक हड़कंप मचा हुआ है। इस बड़ी लापरवाही के चलते केंद्र व्यवस्थापक एवं कर्मचारी पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही परीक्षा केंद्र काली सूची मे डाले जाने की पूर्ण संभावना है। फिलहाल आरोपी कर्मचारी विद्यासागर शर्मा को कॉलेज द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


समाज शास्त्र की द्वितीय प्रश्नपत्र की 71 छात्राओं की परीक्षा दोबारा कराई जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष भारद्वाज ने बोर्ड को परीक्षा दोबारा कराए जाने की संस्तुति की है। हालांकि गेंद बोर्ड के पाले में है कि पुन: परीक्षा कराई जाएगी अथवा प्रथम प्रश्न पत्र के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुन: परीक्षा के लिए केंद्र को की संस्तुति
बागपत। जिला विधालय निरीक्षक आशुतोष भारद्वाज का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक एवं कर्मचारी की घोर लापरवाही है। विभागीय स्तर पर कार्यवाही हेतू गहन विचार चल रहा है। सम्बंधित परीक्षार्थियों की पुन: परीक्षा कराए जाने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा गया है। अब बोर्ड से ही निर्णय होना है कि पुन: परीक्षा कराई जाएगी या फिर प्रथम प्रश्न पत्र के आधार पर समान अंक दिए जाएंगे।


दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी
बागपत। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पाण्डेय का कहना है कि उक्त मामले मे पुलिस अपने स्तर से गहनता से जांच पडताल कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ नियमानुसार कडी कार्यवाही की जायेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed