{"_id":"5e1621e08ebc3e878d5d7685","slug":"electrical-system-stalled-due-to-strike-by-electric-workers-baraut-news-mrt4628036132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मियों की हड़ताल से विद्युत व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मियों की हड़ताल से विद्युत व्यवस्था ठप
विज्ञापन
बड़ौत में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के तत्वावधान में बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर में जनपद के तमाम बिजली कर्मचारी एकत्र हुए और विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के कारण विद्युत व्यवस्था ठप रही। लोगों की शिकायतों को भी नहीं सुलझाया गया।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व मेें बिजली कर्मचारी 132 केवीए बिजलीघर में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। मनोहर सिंह तोमर ने कहा विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संघर्षरत हैं, जब तक कर्मचारियों की एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर कर्मचारियों ने विद्युत अधिनियम मेें प्रस्तावित संशोधन को जनविरोधी बताया, साथ ही बताया बिजली कर्मचारी प्रारंभ से इसका विरोध कर रहे हैं।
अवर अभियंता गुलशन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की अन्य मांगें विद्युत परिषद के विघटन के बाद भर्ती हुए कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली वेतन विसंगति, बिजली का निजीकरण बंद करना, प्राकृतिक संसाधनों को निजी हाथों में न सौंपा है। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने की। संचालन जनपद सचिव गुलशन कुमार ने किया। धरने पर एसई रणविजय सिंह, एक्सईएन अमर सिंह, गोपाल और एसके निर्भय, एसडीओ राणा प्रताप, गोपाल और प्रभात भास्कर, नोडल अधिकारी कपिल तोमर, अवर अभियंता राकेश ढाका, नरेंद्र प्रताप, सतीश कुमार, राजीव सिंह, सुनील तोमर, राजेश कुमार पटवा, मोदीराम, विकास कुमार, कन्हैया प्रसाद, करूणेंद्र, कर्ण सिंह, प्रमोद मलिक, प्रदीप, प्रमोद, अश्वनी, राज कुमार, राधेश्याम गुप्ता, रविंद्र जेई, प्रदीप गुप्ता, बूलचंद, आरिफ आदि रहे।