फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrical engineers were asked to inspect civil works and crores of rupees were paid.

Baghpat News: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से कराई सिविल के कार्यों की जांच, करोड़ों रुपये का किया भुगतान

Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electrical engineers were asked to inspect civil works and crores of rupees were paid.
वाजिदपुर में पंचायत घर के जीर्णोद्धार की जांच करने पहुंचे अवर अ​भियंता सौरव। स्रोत:इंटरनेट
- जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में नलकूप विभाग के इलेक्ट्रिकल के सहायक अभियंता को सौंपी है जिम्मेदारी
विज्ञापन

- विधायक निधि से होने वाले सभी कार्यों की सहायक अभियंता से कराई गई जांच, सामग्री की गुणवत्ता तक का पता नहीं चला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधायकों की निधि से होने वाले सिविल के विकास कार्यों की इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से जांच करा दी गई। निर्माण कार्यों में लगाई गई सामग्री की न गुणवत्ता की जांच हुई और न मानकों को देखा गया। इसके बावजूद इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर करोड़ों रुपये का भुगतान भी ठेकेदारों को कर दिया गया।
जिला ग्राम्य विकास विभाग में पिछले एक साल से अवर अभियंता की नियुक्ति नहीं हुई। इसलिए कुछ समय पहले नलकूप विभाग के सहायक अभियंता सौरभ चौधरी को यहां संबद्ध कर दिया गया जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। ऐसे में जिला ग्राम्य विकास विभाग से विधायक निधि से होने वाले निर्माण कार्यों की जांच भी सौरभ चौधरी से कराई जा रही है जबकि निर्माण कार्य की जांच सिविल इंजीनियर ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसका कारण यह है कि सिविल इंजीनियर ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता व मानकों के बारे में बता सकते हैं। यहां पिछले तीन महीने में ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के भुगतान केवल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की जांच रिपोर्ट के आधार पर कर दिए गए। निर्माण कार्य पूरा होने पर वह जांच करके अपनी रिपोर्ट देते हैं और तुरंत विभाग से भुगतान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- इन कार्यों का हुआ भुगतान
- बड़ौत विधायक व मंत्री केपी मलिक की निधि से सिनौली में हरिजन चौपाल के निर्माण का 18 लाख 73 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक व मंत्री केपी मलिक की निधि से खेडा हटाना में पुस्तकालय निर्माण होने पर 11 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक व मंत्री केपी मलिक की निधि से वाजिदपुर गांव में पंचायत घर के जीर्णोद्धार का 18 लाख 57 हजार रुपये का भुगतान
- बागपत विधायक योगेश धामा की निधि से डौला में धानक समाज के श्मशान घाट की चहारदीवारी का 15 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक योगेश धामा की निधि से गोठरा में भूतला वाली चौपाल के जीर्णोद्धार का 18 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक डॉ. अजय कुमार की निधि से सूप गांव में पंचायत घर के हॉल के निर्माण का 9 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक डॉ. अजय कुमार की निधि से ककड़ीपुर में अजीत प्रधान के घर से पवन के घर तक सीमेंट कंक्रीट रोड के निर्माण का 5 लाख 72 हजार रुपये का भुगतान
- विधायक डॉ. अजय कुमार की निधि से रमाला में दाना वाली चौपाल के जीर्णोद्धार का 7 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान
--
जिला ग्राम्य विकास विभाग में अधिकारियों व कर्मियों की काफी कमी है। दूसरे विभागों के अधिकारियों व कर्मियों से यहां कार्य कराया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सिविल के कार्यों के एस्टीमेट व फाइल आदि को देख सकते हैं। जब कोई विशेष जांच होती है तो सिविल के इंजीनियर को साथ में लगाया जाता है। - राहुल वर्मा, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed