फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Earlier samples had to be sent to Noida, now corona test lab was created in Baghpat

पहले नोएडा भेजने पड़ते थे सैंपल, अब बागपत में कोरोना जांच लैब बनाई

Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Earlier samples had to be sent to Noida, now corona test lab was created in Baghpat
बागपत। जनपद में पहले कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा व मेरठ सैंपल भेजने पड़ते थे। अब जिले में ही कोरोना जांच लैब बना दी गई है। यह लैब पिछले साल के आखिर में शुरू की गई और इसके बाद कोरोना की जांच रिपोर्ट केवल 12 घंटे में मिल जाती है। पहले नोएडा सैंपल भेजने में जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लग जाता था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए कोई लैब नहीं थी। इसलिए यहां से सैंपल शुरूआत में मेरठ भेजे जाते थे। वहां भी ज्यादा सैंपल आने पर नोएडा भेजा जाने लगा। मेरठ से जांच रिपोर्ट दो दिन में आती थी तो नोएडा से रिपोर्ट आने में तीन दिन लगते थे। जब कोरोना पीक पर आया तो जांच रिपोर्ट आने में पांच दिन का समय भी लगा। इसे देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब को अपने जिले में शुरू करने का फैसला लिया। उसके लिए प्रस्ताव भेजा गया और सरूरपुर सीएचसी में जगह चिह्नित की गई। मंजूरी मिलने पर लैब शुरू करने की प्रक्रिया की गई। पिछले साल के आखिर में लैब शुरू कर दी गई। इतीसरी लहर में कोरोना की जांच सरूरपुर लैब में की गई। हालांकि तब केवल 200 सैंपल की जांच हो रही थी, लेकिन अब वहां 500 सैंपल की रोजाना जांच हो सकती है। इस तरह कोरोना को देखते हुए अपने संसाधन तैयार किए गए।
विज्ञापन

सरूरपुर में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब शुरू हो चुकी है। 200 सैंपल की रोजाना जांच कर सकते थे, जो अब 500 तक हो सकते है। पहले नोएडा में सैंपल भेजने पड़ते थे, लेकिन अब सैंपल बाहर भेजने की जरूरत नहीं है। डा. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed